गंगा शरण को सपा महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी! प्रदेशाध्यक्ष ने की घोषणा

 

सपा आगामी लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ लड़ेगी: शंभू पोखरियाल

लोस चुनाव से पहले हरिद्वार में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश करेंगे बड़ी जनसभा
ऋषिकेश, 16 सितम्बर। सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि भाजपा डबल इंजन की सरकार प्रत्येक मोर्चे पर पूरी तरह से विफल रही है। आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा को उत्तराखंड में तीसरे विकल्प के रूप में खड़ा किया जाएगा। दावा किया कि वर्ष 2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी के कई प्रत्याशी शानदार जीत दर्ज कर विधायक बनेंगे। खासकर तराई क्षेत्र में। इस दौरान पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने गंगा शरण यादव को ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष और मधु तारा राजपूत को महिला विंग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
शनिवार को आईएसबीटी स्थित ऋषिकेश प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में सपा के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड में विकास के मामले में पूरी फेल हो गई है, जिसका उदाहरण हाल ही में बागेश्वर चुनाव के दौरान भाजपा को मिले वोट बैंक ने साबित कर दिया है। बागेश्वर उपचुनाव में सपा तीसरी स्थान पर रही। यानी कि भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त प्रदेश की जनता को सपा से उम्मीद जगी है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने समूचे प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत वह दूर दराज के गांव का लगातार दौरा कर रहे हैं। पोखरियाल ने कहा कि सपा आगामी निकाय चुनाव में साइकिल के चुनाव निशान के साथ अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान उतारेगी। एक सवाल के जवाब में पोखरियाल ने कहा कि उत्तराखंड में लोग भाजपा की नीतियों से परेशान हो गए हैं।‍ जो धर्म की राजनीति के आधार पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। कहा कि विगत वर्षों में पार्टी की कुछ गलत नीतियों और उचित मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण पार्टी का ग्राफ गिरा है, जिसे देखते हुए अब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोगों का विश्वास हासिल किया जाएगा और उसके परिणाम भी सामने देखने को मिलेंगे।
लोगों को पार्टी से जोड़ने और उनका भरोसा जीतने के लिए हमें मैदान में उतरने की आवश्यकता है। व्हाट्सएप की राजनीति अभी हमारे पहाड़ों में पूरी तरह हावी नहीं है।
पत्रकारवार्ता में सपा प्रदेश सचिव राजपाल यादव, सपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा वोहरा, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योत्सना रावत, महानगर अध्यक्ष गंगा शरण यादव, महिला जिला अध्यक्ष मधु तारा राजपूत, दीपक कुमार, सतेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद