देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देहरादून में नगर निगम देहरादून की ओर से आयोजित स्वच्छता लीग मैराथन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ, भगवान बदरी विशाल और मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अब तक के 9 साल के कार्यकाल में देश ने अनेकों उपलब्धि हासिल की हैं। आज दुनिया में भारत का मान सम्मान और स्वाभिमान बड़ा है। वैश्विक स्तर पर भारत की साख बड़ी है। 21 जून विश्व के अनेक देशों में योग दिवस मनाया जाता है। इसे वैश्विक स्तर पर ले जाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी-20 की देशभर में 200 से अधिक बैठकें हुई, जिसमें जी-20 की तीन बैठकर आयोजित करने का अवसर उत्तराखंड को भी मिला। सीएम धामी ने कहा कि इस समय में पूरी दुनिया ने भारत की संस्कृति और सामर्थ्य को देखा और 2023 को वैश्विक स्तर पर मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने बाबा केदारनाथ की भूमि से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से राज्य को हर क्षेत्र में पूरा सहयोग मिल रहा है। सड़क, रेल, हवाई कनेक्टिविटी का राज्य में तेजी से विस्तार हो रहा है। नरेंद्र मोदी के कालखंड में राज्य को डेढ़ लाख से अधिक की योजनाएं मिली हैं। पर्यटन, कृषि बागवानी, शिक्षा, चिकित्सा, तकनीकी क्षेत्र में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, नगर आयुक्त मनुज गोयल और अनिल गोयल आदि मौजूद रहे।
सीएम धामी ने की पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना! जन्मदिन पर स्वच्छता लीग मैराथन का शुभारंभ
