महिला आरक्षण बिल लोकसभा में दो तिहाई बहुमत से पास! महिलाओं ने मंत्री को मिठाई खिलाकर जताई खुशी

 

बिल का असर उत्तराखंड विधानसभा की 23 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी

ऋषिकेश 20 सितंबर। महिला आरक्षण बिल लोकसभा में दो तिहाई बहुमत से पास हो गया है। ऋषिकेश में महिला बिल पास होने पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
बुधवार को रेलवे रोड स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में महिला मोर्चा जिला ऋषिकेश की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ों के साथ खुशी व्यक्त करते हुए मोदी सरकार का आभार जताया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सांसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण संबंधी विधेयक लोकसभा में पेश किया जाना केंद्र सरकार का क्रांतिकारी कदम है। इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। नए संसद भवन में यह प्रथम नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश किया गया जो मोदी सरकार का महिलाओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है। कहा कि इससे महिलाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी। उत्तराखंड विधानसभा में भी इस बिल का प्रभाव देखने को मिलेगा। विधानसभा की 23 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी। जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने पर कहा कि आजादी के अमृत काल में इस निर्णय से आधी आबादी के सशक्तिकरण की राह साफ हुई है।
मौके पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, मंडलाध्यक्ष सुमित पंवार, जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, मंडलाध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, निर्मल उनियाल, आशा सेमवाल, रोमा सहगल, मंजू नेगी, सुमन लता, रीता नेगी, रेनू चौधरी, रीना चौहान, रेखा बिंजोला, भावना किशोर गौड़, निवेदिता सरकार, गुड्डी कलूड़ा, सुशीला बिष्ट, सुधा बिष्ट, रीता गुप्ता, हिमानी कौशिक, मोनिका गर्ग, सीमा रानी, नितिन सक्सेना, दिनेश सती, संजय शास्त्री, मनोज धयानी, शम्भू पासवान, पार्षद शिवकुमार गौतम, राजेन्द्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद