ऋषिकेश 7 अक्टूबर। 14 बीघा क्षेत्र की पूर्व प्रधान सरस्वती जोशी को महिला कांग्रेस मुनिकीरेती-ढालवाला का शहर अध्यक्ष बनाया गया है। जोशी को पार्टी में अहम जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए कहा कि आगामी चुनाव में निश्चित रूप से इसका फायदा मिलेगा।
ढालवाला क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में देवप्रयाग महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुमन नैथानी ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 14 बीघा की पूर्व प्रधान सरस्वती जोशी को महिला कांग्रेस मुनिकीरेती-ढालवाला का शहर अध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति और जिला अध्यक्ष सुमन नैथानी ने सरस्वती जोशी को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने शहर में महिला कांग्रेस की मजबूती के लिए उन्हें निर्देश दिए। कहा कि आगामी नगर निकाय, लोकसभा चुनाव 2024 की जीत के लिए महिलाओं की भूमिका अहम होनी है। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर 20,20 महिलाओं को जोड़ने के लिए प्रेरित किया और निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उत्तम असवाल, नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, प्रदेश सचिव दिनेश सकलानी, यशपाल थलवाल, प्रमिला बिजल्वाण, बबीता रमोला, कविता राणा, सुनीता नेगी, विमला खरोला, किरण ममगाईं, वंदना नेगी प्यारी रावत आदि उपस्थित थे।