उत्कृष्ट प्रदर्शन: नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में डीएसबी स्कूल के खिलाड़ियों ने झटके 31 पदक

ऋषिकेश 20 अक्टूबर। डीएसबी स्कूल ऋषिकेश के खिलाड़ियों ने सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड समेत 31 पदक हासिल किए। विद्यालय के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने सभी पदक विजेताओं को सम्मानित किया है।
उल्लेखनीय है कि सीबीएसई की ओर से लगातार विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है, जिसमें देश के सभी राज्यों के विद्यालय उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं। इसी क्रम में डीएसबी स्कूल के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं द्वारा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्कूल का परचम देश में लहरा रहा है
एसएम‌ पब्लिक स्कूल जगजीतपुर, हरिद्वार में 16 से 18 अक्टूबर तक आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में 71 विद्यालयों के लगभग 413 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें डीएसबी ऋषिकेश के प्रतिभावान छात्र- छात्राओं ने सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता में अपने अद्वितीय प्रदर्शन से पदक तालिका में 17 स्वर्ण, 9 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर द्वितीय स्थान हासिल किया।

यह हैं पदक विजेता 
अंडर -14 रिकर्व बालक वर्ग में अर्जुन कंसवाल, वर्णित रावत, मनीष कंडियाल, दीपांचल ( एक – एक स्वर्ण)।
अंडर -14 रिकर्व बालिका वर्ग में अनुष्का,( 1-स्वर्ण ,2कांस्य) उन्नति जोशी, मोयरा थपलियाल, आहना सकलानी (एक – एक स्वर्ण पदक)
अंडर -14 कंपाउंड बालिका वर्ग में आराध्य चौहान, जिया, साँची (एक – एक रजत पदक) आराध्य मौर्य, (1स्वर्ण ,2 रजत पदक), अंडर -14 कंपाउंड बालक वर्ग में श्रेयांस भट्ट (2 स्वर्ण पदक 1 रजत ), अर्णव बिष्ट, आरव गोयल (एक – एक स्वर्ण पदक), अंडर -17 रिकर्व बालक वर्ग में अर्पित सिंह जेठूड़ी (1 स्वर्ण, 1 रजत पदक), आदित्य वर्धन रमोला, ओजस पैन्यूली, यश रावत ( 1-1 स्वर्ण पदक), अंडर -19 रिकर्व बालक वर्ग में शिवांश मल्होत्रा, कबीर सिंह, कृष्णा मेहता, देवोजीत रावत ( एक- एक स्वर्ण पदक), अंडर -19 रिकर्व बालिका वर्ग अनुष्का पटवर, ध्वनि भट्ट ने कांस्य पदक हासिल किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद