शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर अनीता ममगाईं समेत कई गणमान्य हुए शामिल
ऋषिकेश 28 अक्टूबर। तीर्थनगरी ऋषिकेश शनिवार को भगवान जगन्नाथ के रंग में पूरी तरह से रंगी नजर आई। मौका था शरद पूर्णिमा पर मधुबन आश्रम की ओर से आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का जोकि बेहद धूमधाम से निकाली गई। पारंपरिक वाद्यों के साथ निकली रथ यात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। हरे कृष्णा राधे कृष्णा के उद्घोष भी गूंजाए मान रहे। क्षेत्रीय विधायक और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं समेत कई गणमान्य नागरिको ने रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुनिकीरेती मधुबन आश्रम से शनिवार सुबह श्री भगवान जगन्नाथ यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।भगवान जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा मैया सुदर्शन चक्र को रथ पर विराजमान रहे। रथ यात्रा का शुभारंभ जगतगुरु कृष्णाचार्य महाराज, ईश्वर दास महाराज, श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, नगर पालिका मुनिकीरेती के पूर्व अध्यक्ष मनोज द्विवेदी और आश्रम अध्यक्ष परमानंद दास महाराज ने सामूहिक रूप से रथ यात्रा को आरंभ किया। भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में देश विदेश सहित स्थानीय लोगों ने आस्था के साथ प्रतिभा किया। श्रद्धालुओं में रथ यात्रा के रस्सियों को खींचने की भी होड़ रही। व्यापारी, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहब, श्री राधा माधव संगीत मंडली, गीता भवन, गोपाल मंदिर, आंध्र आश्रम, नेपाली क्षेत्र, दरभंगा बिरादरी, लायंस क्लब, रोटरी क्लब ने रथ यात्रा का स्वागत किया। रथ यात्रा की समाप्ति पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रेलवे रोड में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लंगर की व्यवस्था हुई। रथ यात्रा के सफल आयोजन में मुनिकीरेती नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, व्यापार सभा महामंत्री प्रतीक कालिया, नवीन अग्रवाल, नितिन गुप्ता, मानव जौहर, दिनेश कोठारी, संदीप गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष शिव मूर्ति कंडवाल, चंद्रवीर पोखरियाल, राजेश सूद, नगर पालिका ऋषिकेश के पूर्व अध्यक्ष दीप शर्मा, हेमकुंड श्री गुरुद्वारा के अध्यक्ष नरेन्द्र जीत सिंह बिंद्रा, जयेंद्र रमोला, शैलेंद्र बिष्ट, पार्षद राकेश सिंह मियां आदि का सहयोग रहा।