देहरादून 31 अक्टूबर। उत्तराखंड की धामी सरकार ने महिला कर्मियों को तोहफा दिया है। सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए बुधवार को करवा चौथ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। हालांकि इस अवकाश को लेकर असमंजस भी है कि यह छुट्टी केवल विवाहित महिलाओं के लिए है या इसमें अविवाहित महिला भी शामिल है।
धामी सरकार ने महिला कर्मियों को बड़ी राहत दी है। राज्यपाल, उत्तराखण्ड राज्य के अधीन शासकीय / अशासकीय कार्यालयों/ शैक्षणिक संस्थानों / शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को प्रदेश भर में करवा चौथ पर्व के 1 नवंबर 2023 बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं का आदेश जारी किया गया है। वहीं, करवा चौथ की छुट्टी के बाबत शासन के द्वारा किए गए आदेश को लेकर असमंजस भी है। चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि आदेश में यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि आखिरकार छुट्टी विवाहित महिलाओं की है या अविवाहित महिलाओं को भी अवकाश दिया गया है।