दीपोत्सव पर मेयर ने दिया तीन हाई मास्ट लाईटों का तोहफा! अफसरों को दिए शहर रोशन करने के निर्देश

ऋषिकेश 10 नवंबर। दीपोत्सव पर्व दीपावली के मौके पर मेयर अनिता ममगाईं ने मालवीय नगर में नीम करोली हनुमान मंदिर के पास, दुर्गा मंदिर के पास व शास्त्री नगर क्षेत्र के लोगों को हाई मास्ट लाईट का तोहफा दिया है। धनतेरस पर्व पर हाईमास्ट का उद्वाटन करते हुए मेयर अनीता ममगाईं ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि देश के सबसे प्रमुख दीपावली त्यौहार पर समस्त नगर निगम क्षेत्र जगमग रोशनी से नहाना चाहिए। उन्होंने शहर के तीन प्रमुख क्षेत्रों में शुक्रवार को हाई मास्ट लाईट का उद्वाटन करते हुए कहा कि दीपावली त्यौहार खुशियों का और रोशनी का पर्व है। उनकी कोशिश है कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र में अंधियारा दूर हो सके, इसके लिए सभी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाईटें लगवाई जा रही हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की बधाई के साथ साथ पर्व पर घरों की भांति ही अपने घरों के आसपास सफाई रखने की अपील भी की। इस दौरान तीनों क्षेत्रों में स्थानीय लोग हाई मास्ट लगने से बेहद खुश नजर आये जिसके लिए क्षेत्रवासियों द्वारा मेयर का अभिनंदन भी किया गया। मौके पर पार्षद राधा रमोला, विजय बडोनी, गौरव कौशिक, भूपेंद्र बडोनी, महावीर चमोली, शशि भूषण बिंजोला, के एस दुबे, धर्मेंद्र राय, परविंदर पम्मा, अवतार सिंह, गंगा रावत, गीता पोखरियाल, राम प्रसाद पेनूली, वायु राज, प्रमोद शर्मा, अनीता पोखरियाल, वाला, विजय सेमवाल, आरती जोशी, पूजा पोखरियाल उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद