अन्नकुट पर्व पर मेयर ने लिया संतो से आर्शीवाद! दंडीवाडा समाराधना कार्यक्रम में भी हुईं शामिल

ऋषिकेश 14 नवंबर। मेयर अनीता ममगाईं ने जगतगुरु ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी  माधवाश्रम महाराज के षष्ठम् निर्वाण दिवस पर जगतगुरु शंकराचार्य आश्रम मायाकुंड दंडीवाडा में समाराधना दिवस के उपलक्ष में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने संतो से आशीर्वाद लिया।
मंगलवार को दंडीवाडा में आयोजित कार्यक्रम में मेयर ने पूज्य गुरुदेव के समाधि स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन किया। इस दौरान मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि जगतगुरु स्वामी माधवाश्रम का सम्पूर्ण जीवन सनातन संस्कृति के लिए समर्पित रहा। उन्होंने वैदिक संस्कृति गौ, गंगा, गायत्री के लिए सम्पूर्ण भारत वर्ष में कार्य किया। उनके द्वारा स्थापित आश्रम एवं संस्कृत के गुरुकुल लगातार सनातन धर्म को आगे बढ़ा रहे हैं। कहा कि ब्रह्मलीन महाराज देवभूमि उत्तराखंड के गौरव थे। दंडी स्वामी विज्ञानानंद तीर्थ एवं आश्रम के प्रबन्धक स्वामी केशव स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि ऐसे महान संतो के कारण ही सनातन धर्म की रक्षा हो रही है।
इससे पूर्व मेयर ने जयराम अन्नक्षेत्र में गोवर्धन पूजन में शिरकत की और श्रीकृष्ण भगवान को 56 भोग लगाया। उन्होंने आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज से आर्शीवाद भी लिया। मेयर अनीता ममगाईं ने कैलाश गेट स्थित मधुबन आश्रम में आयोजित अन्नकूट कार्यक्रम में सहभागिता कर आश्रम के परमाध्यक्ष परमानंद दास महाराज से भी आर्शीवाद लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद