ऋषिकेश 22 नवंबर। तीर्थनगरी ऋषिकेश में सपा सुप्रीमो और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 85 वीं जयंती पार्टी के एक गुट ने गंगा में दुग्धाभिषेक और दूसरे गुट ने विचार गोष्ठी कर मनाया।
बुधवार को सपा संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पतित पावनी मां गंगा की पूजा अर्चना की और दुग्धाभिषेक किया। मौके पर सपा प्रदेश सचिव राजपाल सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष गंगा शरण यादव, महानगर महामंत्री अशोक शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष लालजी यादव, संजय पोखर, मोनू, तपन मंडल, स्वामी रूपानंद मौजूद रहे।
वहीं, दूसरे गुट ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में स्वर्गीय यादव द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट अतुल यादव ने कहा कि एक किसान परिवार में जन्म लेकर मुलायम सिंह यादव संघर्ष कर उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और देश के रक्षामंत्री रहें।रक्षामंत्री के पद पर रहते हुये सेना में बलिदान होने वाले जवानो के पार्थिक शरीर को ससम्मान शहीद जवान के घर तक पहुंचाने का आदेश किया।उन्होने हिन्दी में कार्य करने को बढ़ावा दिया गया। मौके पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गौड़, बलराज, बॉबी भट्ट आदि उपस्थित।