तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने से कार्यकर्ता जश्न में डूबे
दिल्ली 3 दिसंबर। तमाम अटकलों और विपक्ष की प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टीका टिप्पणी का तीन राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे में कोई असर नहीं पड़ा है। मोदी का मैजिक एक बार फिर चला और तीन राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। चुनावी नतीजे घोषित होते ही पार्टी कार्यकर्ता जश्न में डूब गए। भाजपा के प्रदेश कार्यालय से लेकर दिल्ली मुख्यालय तक ढोल नगाड़ों की गूंज सुनाई दे रही है।
दिसंबर महीने का पहला रविवार स्पेशल रहा। वजह मध्यप्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होना। रविवार सुबह 8:00 बजे से वोटो की गिनती शुरू हुई किस पार्टी को कितने वोट मिले किसने जीत दर्ज की यह जानने के लिए देशभर में लोग सुबह से ही टीवी सेट के आगे जम गए।
तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के घोषित नतीजे में भाजपा एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। मोदी का मैजिक एक बार फिर इन राज्यों के लोगों के सर चढ़कर बोला। मध्यप्रदेश में भाजपा ने 230 सीटों में से 167 सीटों में प्रचंड जीत हासिल की है। मध्य प्रदेश में भाजपा की फिर सरकार बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की झोली में कल 62 सीटें आई हैं।
खास बात यह की राजस्थान में भाजपा प्रत्याशी वसुंधरा राजे ने अपने निकटतम प्रतिनिधि को 53000 मतों से हराया है, इसके लिए वसुंधरा राजे ने जनता जनार्दन का आभार जताया है। पार्टी कार्यकर्ता बोले यह 2024 की जीत का आगाज है।
यह रहे राज्यवार विधानसभा चुनाव के नतीजे
राजस्थान कुल सीटें 199
भाजपा 116, कांग्रेस 69, अन्य 14
मध्यप्रदेश कुल सीटें 230
भाजपा 167, कांग्रेस 62, अन्य एक
छत्तीसगढ़ कुल सीटें 90
भाजपा 55, कांग्रेस 32, अन्य 3
तेलंगाना कुल सीटें 119
बीआरएस 40, कांग्रेस 64, भाजपा 8, अन्य सात
तेलंगाना में कांग्रेस ने बीआरएस को पटकनी देकर सत्ता कब्जाई
तीन राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस को तेलंगाना नतीजे में राहत मिली है। तेलंगाना में कांग्रेस ने 119 सीटों में से 64 सीटों पर जीत हासिल की है। तेलंगाना की सबसे बड़ी पार्टी बीआरएस को 40 सीटों पर जीत मिली है। यहां कांग्रेस की सरकार बनना तय माना जा रहा है।