लखनऊ। नवनिर्मित श्री राम मंदिर के दर्शन को श्रद्धालु बेहद उत्साहित है। देश भर में जगह-जगह उत्सव को माहौल है। 22 जनवरी को हर कोई श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में आने के लिए बेताब है। अच्छी खबर यह है कि अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही हेलीकॉप्टर सर्विस शुरू होने जा रही है। इसकी मदद से 30 मिनट में अयोध्या पहुंचा जा सकेगा।
सूत्रों के मुताबिक अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही हेलीकॉप्टर सर्विस शुरू होने जा रही है। इसकी मदद से 30 मिनट में अयोध्या पहुंचा जा सकेगा। इस सर्विस के तहत चलाए जाने वाले हेलीकॉप्टर में 8-18 यात्रियों को ले जाने की क्षमता होगी।
यह हेलीकॉप्टर लखनऊ से अयोध्या के बीच चलेंगे। इस सर्विस के शुरू हो जाने के बाद लखनऊ से अयोध्या के बीच की दूरी 30-40 मिनट हो जाएगी। श्रद्धालु इस हेलीकॉप्टर सेवा के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।