प्लास्टिक मुक्त होगी विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा! यह रहेगा विकल्प

ऋषिकेश 2 मार्च। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा प्लास्टिक मुक्त होगी। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक कर पॉलिथीन के विकल्प के रूप में कागज के लिफाफे तैयार करने का निर्णय लिया।

शनिवार को हरिद्वार रोड स्थित ऋषिकेश नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में मुख्य नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने स्वयं सहायता समूह और त्रिवेणी सेना की महिलाओं के साथ आगामी चार धाम यात्रा को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए बैठक की, जिसमें प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई।

मुख्य नगर आयुक्त ने कहा कि चार धाम यात्रा के प्रवेशद्वार नगर निगम ऋषिकेश में सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के रूप में स्वयं सहायता समूह के सहयोग से कागज के लिफाफे तैयार किए जाएंगे ताकि आगामी चार धाम यात्रा को प्लास्टिक मुक्त बनाए जा सके। इस संबंध में कार्य योजना तैयार की गई। कार्ययोजना के अनुसार नगर निगम ऋषिकेश द्वारा कूड़ा वाहनों के माध्यम से नगर ऋषिकेश की आम जनता से सिंगल यूज प्लास्टिक को समाप्त करने के लिए सहयोग देते हुए अपने घरों की अखबार की रद्दी को नगर निगम को देने के लिए अनुरोध किया जा रहा है। इसके साथ ही जो लोग निशुल्क अखबार की रद्दी नहीं देना चाहते हैं। उनसे नगर निगम अखबार की रद्दी खरीदेगा तथा उसे राशि को घर-घर कूड़ा उठाने के बदले में यूजर चार्ज के रूप में समायोजित किया जाएगा। नगर निगम द्वारा अखबार की रद्दी को महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया जाएगा, ताकि वह विभिन्न आकार के लिफाफे तैयार कर मार्केट में उपलब्ध करा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद