चार धाम यात्रा के लिए संयुक्त रोटेशन का गठन, नवीन रमोला बने अध्यक्ष

ऋषिकेश 4 अप्रैल। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा 2024 का आगाज अक्षय तृतीया के दिन से होगा। इस यात्रा सीजन के लिए परिवहन का जिम्मा संभालने वाली संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति का गुरुवार को गठन किया गया। सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष यातायात पर्यटन सहकारी संघ के उपाध्यक्ष नवीन रमोला को चुना गया। इस दौरान विभिन्न परिवहन कंपनियों के पदाधिकारियों ने नव मनोनीत अध्यक्ष का फूल माला से स्वागत किया।
गुरुवार को सुदामा मार्ग स्थित जीएमओ के कार्यालय में आगामी चार धाम यात्रा की तैयारी के लिए आयोजित विभिन्न परिवहन कंपनियों की बैठक में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के गठन को लेकर चर्चा की। सर्वसम्मति से नवीन रमोला को यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। समिति के निवर्तमान अध्यक्ष संजय शास्त्री ने रोटेशन समिति के कार्यों की जानकारी दी।
नव मनोनीत अध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा कि चार धाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों समेत सभी परिवहन कंपनियों की हितों का ख्याल रखा जाएगा।
मौके पर टीजीएमओसी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी, यातायात पर्यटन एवं सहकारी संघ अध्यक्ष मनोज ध्यानी, रूपकुंड पर्यटन समिति अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी, रोटेशन के पूर्व अध्यक्ष सुधीर राय, बहुउद्देशीय सहकारी संघ से विनोद भट्ट, दून वैली अध्यक्ष कृष्णा पंत, एकल रोटेशन अध्यक्ष योगेश उनियाल, दाताराम रतूड़ी, रोटेशन प्रभारी नवीन तिवारी, आशुतोष तिवारी, मनोज आर्य, धीरेंद्र सिंह गुसाईं, जसपाल सिंह भंडारी, भोला दत्त जोशी आदि मौजूद रहे। बता दें कि नो परिवहन कंपनियों को मिलाकर यात्रा व्यवस्था समिति का गठन किया जाता है।

26 अप्रैल को पड़ेगी बसों की लॉटरी
ऋषिकेश। चार धाम यात्रा में संचालित होने वाली बसों की लॉटरी 26 अप्रैल को डाली जाएगी। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के नव मनोनीत अध्यक्ष नवीन रमोला ने बताया कि बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया कि समिति के अधीन परिवहन कंपनियां 20 अप्रैल तक यात्रा में संचालित होने वाले वाहनों की सूची उपलब्ध कराएगी। 26 अप्रैल को वाहनों की लॉटरी डाली जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद