सिक्किम में होने वाले राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में भाग लेंगी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ीभूषण

देहरादून, 21 फरवरी। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण सिक्किम विधान सभा गंगटोक में होने वाले 19वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन, भारत क्षेत्र जोन -III (CPA India Region Zone-III) में भाग लेने के लिए बुधवार को दिल्ली से गंगटोक के लिए प्रस्थान करेगी।
बता दें कि सिक्किम विधान सभा राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत जोन-III का 19वां वार्षिक सम्मेलन 22 फरवरी से 26 फरवरी, 2023 तक गंगटोक में आयोजित किया जा रहा है।
सम्मेलन का शुभारम्भ 23 फरवरी, 2023 को लोकसभा अध्यक्ष एवं राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ, भारत क्षेत्र के चेयरमैन ओम बिरला करेंगे। राज्य सभा के उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में उत्तर-पूर्वी राज्यों (आसाम, मेद्यालय, मिजोरम, नागालैंड़, त्रिपुरा, अरूणाचल प्रदेश) विधान सभाओं के आलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना तथा राजस्थान विधान सभाओं के पीठासीन अधिकारी भी भाग लेंगे।
सम्मेलन में तीन महत्वपूर्ण विषयों जनता के लिए संसद और विधान सभा को अधिक सुलभ बनाना, नशीली दवाओं का दुरूपयोग और आगे का मार्ग, साईबर क्राईम पर गहन चर्चा की जायेगी।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पूर्व में कनाडा की सीपीए के सम्मेलन में भाग लिया था। जहां उन्होंने भारत और उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण पूरे भारत में अकेली महिला विधानसभा अध्यक्ष है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद