
मुनिकीरेती 8 अगस्त। हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान के तहत नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला ने पूर्णानंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के सहयोग से 1350 स्क्वायर फीट का भव्य एरियल तिरंगा बनाकर देश के शहीद सैनिकों को नमन किया। साथ ही रक्षाबंधन पर्व पर कार्यालय कर्मियों और पर्यावरण मित्रों को हस्तनिर्मित तिरंगा राखियां बांधकर उनके दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और कुशलता की कामना की गई।
शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण के निर्देश पर नगर पालिका टीम और पूर्णानंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं खेल मैदान में एकत्र हुए। छात्रों ने तिरंगा आकार के पजल को सुलझाते हुए 1350 स्क्वायर फीट का एरियल तिरंगा तैयार किया। इस दौरान “भारत माता की जय” के गगनभेदी उद्घोष के साथ शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
मौके पर अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, सभासद स्वाति पोखरियाल, सभासद प्रतिनिधि अरविंद नेगी, जेई सचिन, कर अधीक्षक अनुराधा गोयल, प्रधान सहायक दिनेश कृषाली, कर निरीक्षक आकाश अग्रवाल, सूरज पुंडीर, संजय भंडारी, आकाश कैंतूरा, अनुज, विकास सेमवाल, पिंकी तड़ियाल, किशन लाल भट्ट, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, वर्क एजेंट संदीप बिष्ट, केदार मिश्रवाण, सफाई सुपरवाइज राजू, मायाराम, महिपाल, बाबू सिंह, मनोज, मुकुल और अन्य पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।
तिरंगा राखियों से सम्मान
पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण की ओर से आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में सरगम स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाई गई हस्तनिर्मित तिरंगा राखियां कार्यालय कर्मियों और पर्यावरण मित्रों को बांधी गईं। पालिकाध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वच्छता और सेवा के संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर समस्त कर्मियों और पर्यावरण मित्रों ने क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने और बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।