काम की खबर: उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त व शॉर्ट टर्मिनेट किया

ऋषिकेश/मुरादाबाद, 26 अगस्त। जम्मूतवी मंडल के पठानकोट कैंट–कन्दरोरी रेलखंड (डाउन लाइन) तथा जम्मूतवी–श्री माता वैष्णो देवी कटरा और जम्मूतवी–बाड़ी ब्राह्मण रेलखंड में आई बाढ़ के चलते कई ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ा है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मंडल ने कई ट्रेनों को निरस्त, शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजनेट करने का निर्णय लिया है।
यह जानकारी उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने दी है।

निरस्त ट्रेनें

➡️ गाड़ी संख्या 14610 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा – योगनगरी ऋषिकेश) JCO : 26.08.2025

➡️गाड़ी संख्या 14609 (योगनगरी ऋषिकेश – श्री माता वैष्णो देवी कटरा) JCO : 26.08.2025

➡️गाड़ी संख्या 12238 (जम्मूतवी – वाराणसी)
JCO : 26.08.2025

👇शॉर्ट टर्मिनेट / शॉर्ट ओरिजनेट ट्रेनें

➡️गाड़ी संख्या 22317 (सियालदाह – जम्मूतवी)
JCO : 25.08.2025
👉 केवल लुधियाना तक संचालित, लुधियाना से जम्मूतवी तक निरस्त।
➡️गाड़ी संख्या 22318 (जम्मूतवी – सियालदाह)
JCO : 27.08.2025
👉 केवल लुधियाना से चलेगी, जम्मूतवी से लुधियाना तक निरस्त।

यात्रियों हेतु विशेष अलर्ट

➡️यात्रा से पहले अनिवार्य रूप से ट्रेन की स्थिति जांच लें।
➡️बाढ़ के कारण ट्रेनों की समय-सारणी में अचानक परिवर्तन संभव है।
➡️IRCTC वेबसाइट/रेलवे हेल्पलाइन/नजदीकी स्टेशन पर अपडेट लेकर ही यात्रा करें।
➡️ रेलवे प्रशासन असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है और यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा करता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद