पर्यटन सचिव से मिले जीएमवीएन कर्मी,13 सूत्री मांगपत्र पर चर्चा

देहरादून, 26 अगस्त। संयुक्त कर्मचारी महासंघ गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सचिवालय में पर्यटन सचिव से मिला। इस दौरान निगम कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 13 सूत्री मांगपत्र प्रस्तुत किया गया। बैठक में पर्यटन सचिव ने अधिकांश बिंदुओं पर सकारात्मक सहमति जताई।
महासंघ ने बैठक में निगम कर्मचारियों की नियमितीकरण, कैरियर प्रोन्नतयन योजना (ACP), सामाजिक सुरक्षा, ईपीएफ निपटान, पदोन्नति, वेतनमान और एरियर भुगतान सहित कई अहम मुद्दे उठाए।
प्रतिनिधिमंडल में राजेश रमोला, मनमोहन चौधरी, आशीष उनियाल, बी.एम. जुयाल, एम.एस. रंगड़, सुशील पवार, रणवीर रावत, किशन सिंह पवार, बुद्धि सिंह, ओमप्रकाश भट्ट सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

1. 25 वर्षों से दैनिक वेतन पर कार्यरत कर्मचारियों का नियमितीकरण।
2. पिछले 5 वर्षों से कार्यरत कार्मिकों के अग्रिम आदेश पूर्ववत जारी रखना।
3. निगम कार्मिकों को ACP (कैरियर प्रोन्नतयन योजना) का लाभ।
4. ईपीएफ मामलों का शीघ्र निपटान।
5. पर्यटन संवर्ग में रिक्त पदों पर पदोन्नति की कार्रवाई।
6. लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों को 2400 ग्रेड पे।
7. छठे व सातवें वेतन आयोग का एरियर भुगतान।
8. चालकों को वन विकास निगम की भांति चयन ग्रेड का लाभ।
9. पर्यटन संवर्ग से लिपिकीय संवर्ग में गए कर्मचारियों का पुनः संवर्ग परिवर्तन।
10. सेवानिवृत्त कर्मचारियों की प्रतिपूर्ति हेतु अनुभवी कार्मिकों की अस्थायी नियुक्ति।
11. पर्यटक आवास गृहों को PPP मोड पर न दिए जाने की मांग।
12. रिक्त पदों पर विशेषकर दिव्यांग आरक्षित कोटा में पदोन्नति।
13. जीएमवीएन प्रबंध निदेशक को प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार प्रदान करना।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद