सीएम धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ ऋषिकेश,1मार्च। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, काबीना मंत्री सुबोध उनियाल और प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर अनीता ममगाईं ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए योग जरूरी है।
बुधवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश के मुनिकीरेती क्षेत्र में जीएमवीएन के गंगा रिसार्ट में गंगा किनारे अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योग सनातन है, पहले भी था वर्तमान में भी है और सदैव रहेगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में योग को ले जाने का काम किया है। यही वजह है कि आज पूरी दुनिया योग को अपना रही है।
कहा कि पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित योग महोत्सव भी इसी दिशा में उठाया गया कदम है। योग ने उत्तराखंड के लोगों को देश विदेश में नई पहचान दी है। केंद्र सरकार ने भी योग के लिए काम कर रहे उत्तराखंड के लोगों को सम्मानित किया है।
मौके पर पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे, पद्मश्री शिवानंद महाराज, पद्मश्री रजनीकांत, नगर पालिका अध्यक्ष मुनिकीरेती रोशन रतूड़ी, बचन पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
यह भी खबर है….
आज होंगे योग के यह कार्यक्रम
योग महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक छह योग संस्थानों द्वारा गहन योग सत्र का आयोजन होगा। सुबह 8 बजे आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा ध्यान सत्र का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 8:30 बजे से 10 बजे तक उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय द्वारा नाड़ी परीक्षण शिविर के बारे में जानकारी दी जायेगी। सुबह 11:30 से दोपहर 1 बजे तक इस्कॉन के आध्यात्मिक गुरु इन्द्रद्युम्न स्वामी एक भक्ति सत्र का आयोजन करेंगे। डायबेटिक लोगों के लिए दोपहर 1 से 2 बजे तक एक विशेष योग सत्र का आयोजन होगा।