—कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतर भाजपा सरकार का पुतला फूंका
ऋषिकेश,2 मार्च। घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में हुई वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। कांग्रेश भवन के सामने रेलवे रोड पर सांकेतिक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार का पुतला आग के हवाले किया। एक स्वर में कहा कि भाजपा सरकार जनता विरोधी सरकार है।
गुरुवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह मियां के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी रेलवे रोड पर कांग्रेस भवन के सामने एकत्रित हुए यहां घरेलू गैस पर 50 रुपए और व्यवसायिक सिलेंडर में 300 रुपए मूल्य वृद्धि पर भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश सचिव विमला रावत व मधु जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के साथ छल करने का काम किया है। उन्होने झूठ बोलकर जनता से वोट लिया व सरकार बनायी और जनता से ही किए गए वादों को दरकिनार करते हुए बेतहाशा महंगाई बढ़ाने का काम किया। घरेलू सिलेंडर और व्यवसायिक सिलेंडरों के दामों में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि कर महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ने का काम किया है ।
ऋषिकेश विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी रहे जयेंद्र रमोला, ब्लाक अध्यक्ष विजयपाल रावत ने महंगाई पर केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए गैस सिलेंडर के बड़े दाम तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। सकारात्मक कार्रवाई न होने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में पार्षद पुष्पा मिश्रा, सरोजिनी थालियाल, मदन मोहन शर्मा, विनय सारस्वत, सुधीर राय, ललित मोहन मिश्रा, देवी प्रसाद व्यास, पार्षद भगवान सिंह पंवार, जगत नेगी, त्रिलोकी नाथ तिवारी, चंदन सिंह पंवार, प्रदीप जैन, सहदेव राठौर, प्रदीप चन्द्रा, विमला रावत, मधु जोशी, कमलेश शर्मा, सरोजनी थपलियाल, विकास खुराना, राजेंद्र कोठारी, रूकम पोखरियाल, हरि सिंह नेगी, अजय कुमार शर्मा, मधु मिश्रा, मुकेश जाटव, प्रवीण जाटव, गौरव राणा, इंद्रेश बड़थ्वाल, जतिन जाटव, मनीष जाटव, जयपाल सिंह, राजेश शाह, रामकुमार भरतालिया, अशोक शर्मा, सोहन सिंह रौतेला, सूरज बिश्नोई, सावित्री, खुशी पैन्यूली, कोमल गौड़, ऋषि जायसवाल आदि मौजूद रहे।