मेयर बोली 2024 में फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी
ऋषिकेश, 2 मार्च। त्रिपुरा और नागालैंड के चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर नगर निगम मेयर अनिता ममगाई ने हर्ष जताया है।
गुरुवार दोपहर जनादेश में भाजपा को मिली ऐतिहासिक सफलता का श्रेय मेयर ने प्रधानमंत्री के करिश्माई नेतृत्व और केन्द्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कुशल चुनाव संचालन को देते हुए कहा कि आज देश के हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए खुशी का अवसर है।
मोदी सरकार की नीतियों ने आम आदमी की समस्याओं का निदान किया है।उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। त्रिपुरा व नागालैंड जैसे राज्यों में भाजपा ने भारी जीत दर्ज की है, इससे स्पष्ट है कि 2024 में मोदी फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। मोदी के नेतृत्व में देश बुलंदियों को छू रहा है। त्रिपुरा व नागालैंड की जीत यह संकेत देती है कि मोदी जी दोबारा इस देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, क्योंकि मोदी सरकार की योजनाओं से जनता सीधे लाभान्वित हो रही है।