चुनाव जीतने के लिए शक्ति केंद्र की भूमिका अहम

भाजपा के गंगानगर, चंद्रेश्वरनगर शक्ति केंद्र कार्यकर्ताओं की बैठक
ऋषिकेश,15 मार्च। भाजपा के शक्ति केंद्र गंगानगर, चंद्रेश्वर नगर में बैठक के दौरान शक्ति केंद्रों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा हुई। साथ ही भाजपा की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
बुधवार को ऋषिकेश के गंगानगर में हुई बैठक में गंगानगर शक्ति केंद्र के संयोजक मदन सिंह मेहर ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण को पढ़कर सुनाया। जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि किसी भी चुनाव को जीतने के लिए शक्ति केंद्र की सबसे अहम भूमिका होती है। शक्ति केंद्र मजबूत होगा, तभी हम मजबूत होंगे। पार्षद शिव कुमार गौतम ने कहा कि जल्द ही शक्ति केंद्र संयोजक अपनी-अपनी कमेटी के माध्यम से घर-घर अभियान चलाकर भाजपा की नीतियों और सरकार के कार्यों के बारे में जनता को जागरूक करेंगे।
भाजपा मंडलाध्यक्ष सुमित पंवार ने कहा कि सरकारी की कल्याणकारी योजना जैसे वृद्धावस्था पेंशन, गौरा देवी कन्या धन योजना, उज्जवला योजना आदि को आम जन तक पहुंचाया जाएगा। मौके पर भाजपा मीडिया प्रभारी रंजन अंथवाल, मंडल प्रभारी राजकुमार राज, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, केके सिंघल, माधवी गुप्ता, उषा जोशी, संजीव पाल, मोनिका गर्ग, दीपिका अग्रवाल, स्वाति शर्मा, मीना रावत, बीना, राजबाला, अनीता तिवारी, तनु रस्तोगी, कनिका, भूमि शर्मा, संजय ध्यानी, रमेश अरोड़ा,अतुल, मनोज शर्मा, अरुण आदि उपस्थित रहे।
वहीं, चंद्रेश्वर नगर शक्ति केंद्र प्रथम और चंद्रेश्वर नगर द्वितीय पर शक्ति केंद्र संयोजक जयप्रकाश नारायण और सुजीत यादव ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को पढ़ा। मौके पर इंद्र कुमार गोस्वामी, शंभू पासवान, दिनेश शर्मा, चंद्रेश्वर यादव, किशन मंडल, तेज बहादुर, देवदत्त शर्मा, जितेंद्र जयसवाल, सुभाष आदि उपस्थित रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद