जिलाध्यक्ष परवादून मोहित क कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान
ऋषिकेश,4 अप्रैल। कांग्रेस के नवनियुक्त परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नीलम तिवारी के स्वागत में कांग्रेसियों ने बाइक रैली निकाली।
मंगलवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष परवादून मोहित उनियाल ने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताने का आह्वान किया। बाइक रैली दून रोड नटराज चौक से रेलवे रोड कांग्रेस भवन तक निकाली गई। कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल रावत, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी जयेंद्र रमोला, प्रदेश सचिव शैलेंद्र सिंह बिष्ट, राजपाल खरोला, मोहन शर्मा, गजेंद्र विक्रम शाही, हरि नेगी, महंत विनय सारस्वत, सुधीर राय, पार्षद मनीष शर्मा, ललित मोहन मिश्र, प्यारेलाल जुगरान, त्रिलोकी नाथ तिवारी, अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, विमला रावत, देवेन्द्र प्रजापति, जगत सिंह नेगी, शकुंतला शर्मा, विजय लक्ष्मी शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष साक्षी तिवारी, जितेन्द्र पाल पाठी, मनोज गुसाईं, वैशाख सिंह पयाल, विक्रम भंडारी, विवेक तिवाड़ी, राहुल रावत, हरिराम वर्मा, कमलेश शर्मा, उमा ओबराय, गोविंद सिंह रांगड़ आदि मौजूद रहे।