असम गज उत्सव में शिरकत करेंगे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल

Cabinet Minister Subodh Uniyal will participate in Assam Gaja Utsav
उत्सव में होगा हाथियों के संरक्षण का प्रचार-प्रसार, राष्ट्रपति करेंगी उत्सव का शुभारंभ
देहरादून, 6 अप्रैल।असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में 7 अप्रैल शुक्रवार को आयोजित गज उत्सव 2023 में प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि इस उत्सव में हाथियों के संरक्षण हेतु व्यापक स्तर प्रचार-प्रसार किया जाना है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि हाथियों के संरक्षण हेतु प्रोजेक्ट ऐलीफैंट के 30 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सात व आठ अप्रैल को केन्द्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय व असम राज्य के वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य वर्ष 1902 में शुरू हुई हाथियों के संरक्षण एवं उनके प्रवास से सम्बन्धित प्रोजेक्ट ऐलीफैंट कार्यक्रम हेतु व्यापक जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार किया जाना है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां पर हाथी संरक्षण, मानव-वन्य जीव संघर्ष रोकने व बन्दी हाथियों के हित में केन्द्र पोषित प्रोजेक्ट ऐलीफैंट संचालित है।
इस दौरान केन्द्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायू परिवर्तन मंत्रालय व असम राज्य हाथी संरक्षण योजना से जुड़े हुए राज्यों के वन मंत्री व मुख्य वन्य जीव प्रतिपालकों, स्थानीय समुदायों, सिविल सोसाईटी, स्वयं सेवी संस्थाओं व स्कूली छात्रों को एक मंच पर लाया जाएगा। जिसमें सरकार एवं सभी हितधारकों द्वारा इस हेतु किये जा रहे प्रयासों के प्रदर्शन एवं जानकारी को साझा किया जाना प्रस्तावित है।
प्रदेश के वन मुख्यालय में मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक समीर सिन्हा भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद