विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने उपसभापति हरिवंश से शिष्टाचार भेंटकर चार धाम यात्रा में आने का दिया न्यौता ऋषिकेश,12 अप्रैल। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह से देश की राजधानी दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर उप सभापति ने विधानसभा भराड़ीसैण में सफल संचालन के लिए अग्रवाल को बधाई। वहीं 2023-24 के लिए प्रस्तुत बजट की भी प्रशंसा की।
नई दिल्ली में हुई मुलाकात में मंत्री अग्रवाल ने उप सभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह को चार धाम यात्रा और ऋषिकेश आगमन का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा का शुभारंभ ऋषिकेश से ही होता है। यहां के विभिन्न मंदिरों का वर्णन पुराणों में भी मिलता है।
इस मौके पर उप सभापति ने बजट की सराहना की। उन्होंने बजट को सर्वांगीण, हर वर्ग को समर्पित बताया। उन्होंने बताया कि बजट से राज्य की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद मिलेगी।