भाजपा सोशल मीडिया के महानगर संयोजक बने आशीष शर्मा

देहरादून, 15 अप्रैल। भाजपा देहरादून सोशल मीडिया महानगर संयोजक की जिम्मेदारी दून के आशीष शर्मा को सौंपी गई है।
भाजपा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से ‌देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की संस्तुति के बाद भाजपा महानगर देहरादून में आशीष शर्मा को सोशल मीडिया का महानगर संयोजक नियुक्त किया है।
बता दें कि आशीष शर्मा इससे पहले भी प्रदेश युवा मोर्चा में सोशल मीडिया का कार्य देख चुके है। कैंट विधानसभा से आने वाले आशीष शर्मा पूर्व में मंडल उपाध्यक्ष, महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा तथा महानगर में भाजपा युवा मोर्चा के सोशल मीडिया की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। आशीष शर्मा को जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए काफी शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने से सोशल मीडिया में भाजपा को ओर मजबूती मिलेगी। साथ ही अर्नोल्ड लाजरस को महानगर में सह संयोजक सोशल मीडिया की ज़िम्मेदारी ‌‌ सौंपी गई है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद