कांग्रेस पर्यवेक्षक पीएल पुनिया और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव उत्तराखंड पहुंचे

आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर प्रदेश के पदाधिकारियों से करेंगे वार्ता
डोईवाला,15 अप्रैल। उत्तराखंड कांग्रेस पर्यवेक्षक पीएल पुनिया और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। वे यहां संगठन के आगामी कार्यक्रम व कार्यप्रणाली को लेकर प्रदेश के पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे।
शनिवार को पूर्व सांसद पीएल पुनिया व कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि पीएल पुनिया दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। उन्हें उत्तराखंड कांग्रेस पर्यवेक्षक की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। वह कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, पूर्व प्रत्याशी, जिला व महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन के आगामी कार्यक्रम और आगामी निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयरियों पर भी चर्चा होगी।
मौके पर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, संगठन महामंत्री विजय सारस्वत, प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, डोईवाला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, श्यामपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल रावत, देहरादून महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, ऋषिकेश विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जयेंद्र रमोला, ऋषिकेश कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश मियां, गौरव चौधरी, अश्वनी बहुगुणा, आशिक अली, शुभम कांबोज, हर्षित उनियाल आदि उपस्थित रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद