दुखद: नहीं रहीं राज्य आंदोलनकारी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री

ऋषिकेश, 22 अप्रैल। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मधु सेमवाल का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन पर राज्य आंदोलनकारी, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अंतिम संस्कार सोमवार को हरिद्वार में होगा।
ऋषिकेश महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश सिंह मियां ने इस दुखद खबर की जानकारी दी है। बताया कि रायवाला निवासी राज्य आंदोलनकारी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मधु सेमवाल का शनिवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे कांग्रेस सगठन के उच्च पदों पर आसीन रही हैं। उन्होंने समाज सेवी के रूप में और ब्लॉक स्तर से पार्टी के पदों पर रहते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस में विभिन्न पदों पर अहम जिम्मेदारी निभाई है। मेन कांग्रेस में प्रदेश प्रवक्ता भी रहीं। वे पिछले माह तक ही महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही थी। उनका जाना कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुख: को सहने की शक्ति दे। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि दिवंगत मधु सेमवाल का पुत्र अमेरिका में होने के कारण उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह हरिद्वार में किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद