ऋषिकेश, 6 मई। सरेबाजार स्थानीय युवक से मारपीट के मामले में लोगों को गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। शनिवार को श्यामपुर बाईपास मार्ग पर एकत्रित हुए अमित ग्राम के लोगों ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी की। एक स्वर में कैबिनेट मंत्री को मंत्री मंडल से बर्खास्त करने की मांग की।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य वीर सिंह नेगी के नेतृत्व में श्यामपुर बाईपास मार्ग स्थित शहीद स्मारक में एकत्रित हुए लोगों ने क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रेमचदं अग्रवाल का पुतला फूंका। आक्रोशित लोगों ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सत्ता के नशे में चूर होकर आम जनता को हनक दिखाते रहे हैं। पूर्व में भी उनका जनता के प्रति अशोभनीय व्यवहार सामने आ चुका है। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा हाईकमान से कैबिनेट मंत्री को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन में बलदेव नेगी, मनोज गुसाईं, योगराज नौटियाल, जोत सिहं नेगी, गुमान सिंह बुटोला, जर्नादन नवानी, नवीन देशवाल, रमेश पयाल, बीएम पुरोहित, हीरा सिल्सवाल, सतीश कौशिक, भरत गुसाई, बलवन्त नेगी, भूपेंद्र भट्ट, मान सिंह राणा, विजय जोशी, उत्तम त्यागी, विकास सिंह, नारदानन्द सेमवाल, भीम सिंह बिष्ट, मनीष व्यास, मनोज रावत, दर्शन भट्ट आदि मौजूद रहे।