ऋषिकेश। मुनीकीरेती ढालवाला क्षेत्र के दिनेश सकलानी को कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग (आईटी) के प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। सकलानी को मिली अहम जिम्मेदारी पर कार्यकर्ता वाले इससे पार्टी को और ताकत मिलेगी।
कांग्रेस देवप्रयाग जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने जानकारी देते बताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा व संगठनात्मक रूचि को देखते हुए कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने दिनेश सकलानी को सोशल मीडिया विभाग (आईटी) का उत्तराखंड प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। उम्मीद जताई कि सकलानी दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे। दिनेश सकलानी को सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश महासचिव नियुक्त होने पर स्थानीय कार्यकर्ता ने हर्ष जताया है। मुनीकीरेती-ढालवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर सिंह खरोला ने कहा कि दिनेश सकलानी को सोशल मीडिया का प्रदेश सचिव बनने से कांग्रेस का सोशल मीडिया विभाग मजबूत होगा और कांग्रेस को एक नई ताकत मिलेगी
सकलानी को संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी! बोले कार्यकर्ता मिलेगी नई ताकत
