बैंकॉक थाईलैंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार इंडो थाई मैत्री एशिया शिखर सम्मेलन 2023 में प्रतिष्ठित उपलब्धि परिषद की ओर से ऋषिकेश उत्तराखंड के डॉ.शूरवीर सिंह बिष्ट को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, व्यावसायिक उपलब्धि और व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक के साथ भारत ज्योति अवार्ड से नवाजा गया। डॉ. बिष्ट को मिले इस सम्मान से उत्तराखंड का मान बढ़ा है।
परिषद के सदस्यो ने बताया कि डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट लंबे समय से न केवल शिक्षा के क्षेत्र मे योगदान हेतु बल्कि उनकी व्यवसायिक उपलब्धि तथा उनके सामाजिक जीवन में उनकी व्यक्तिगत उत्कृष्टता को देखते हुए परिषद के सभी सदस्यों द्वारा उनके नाम पर भारत ज्योति अवार्ड की सहर्ष सहमति प्रदान की गई।परिषद उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।
इस दौरान डॉ बिष्ट ने बताया कि पूरे उत्तराखंड में परिषद द्वारा किए गए सर्वे के पश्चात उनके नाम का चयन किया गया है। यह उपलब्धि न केवल उनकी उपलब्धि है बल्कि पूरे राज्य की उपलब्धि है इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
इस खबर से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। साथ ही इस उपलब्धि पर सभी क्षेत्रवासियों को डॉ बिष्ट पर गर्व है। रेड फोर्ट स्कूल प्रबंधन ने बताया कि डॉ शूरवीर सिंह बिष्ट का उत्तराखंड आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में सीईओ पोर्नथेप श्रीनारुला सीईओ, पूर्व प्रधानमंत्री थाईलैंड कोर्न दब्बारांसी और डॉ रविकांत मौजूद रहे।