ऋषिकेश। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह माहरा के गढ़वालियो का खून पानी संबोधन पर भड़के भाजपाइयों ने काग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि गढ़वाल व गढ़वालियों के लिए किए गए संबोधन में जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया गया वह घोर निंदनीय है।
शुक्रवार को भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में दून तिराहा पर एकत्रित भाजपाइयों ने कांग्रेसका पुतला आग के हवाले किया। भाजपाइयों ने कहा कि गढ़वाली खून को पानी कहना कांग्रेस की कुत्सित मानसिकता है। कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी रहे मनीष खंडूड़ी द्वारा उत्तराखंड और उत्तराखंडियत पर थूकने की बात कहना कांग्रेस के चरित्र का दर्शन कराता है। भाजपा, कांग्रेस की इस कुत्सित मानसिकता को दुनिया के सामने उजागर करेगी। उत्तराखंड की जनता कांग्रेस के इस व्यवहार को कभी माफ नहीं करेगी और कांग्रेस को जरूर आईना दिखाएगी। मौके पर जिला महामंत्री दीपक धमीजा, मंडलाध्यक्ष सुमित पंवार, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया, पंकज शर्मा, मनोज ध्यानी, जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक बिष्ट, बृजेश शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, कृष्ण सिंघल, जयंत शर्मा, कपिल गुप्ता, देवदत्त शर्मा, चेतन शर्मा, अजय गुप्ता, संजय सिलस्वाल, राजपाल ठाकुर, शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली, राधे जाटव, रोमा सहगल मौजूद रहे।
गढ़वाली का खून पानी संबोधन पर गरमाई राजनीति! कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपाई
