जयंती पर कंप्यूटर क्रांति के जनक का किया स्मरण! पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

ऋषिकेश, 20 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। कहा कि भारत रत्न राजीव आधुनिक भारत के निर्माता, कंप्यूटर क्रान्ति के जनक रहे, उनकी जयंती को सद्भभावना दिवस के रूप में मनाया गया। . इस दौरान पूर्व कबीना मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि राजीव ने भारत में कंप्यूटर क्रांति लाकर आधुनिक भारत का निर्माण किया। देश उनके योगदान व बलिदान को सदैव याद रखेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष एमएन फारूकी ने कहा कि राजीव जी ने देश में पंचायत राज व्यवस्था लागू करवाई थी और महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू किया और देश में गरीबों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना भी की थी। । महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह, एआईसीसी मेंबर जयेंद्र रमोला, मदन मोहन शर्मा, महंत विनय सारस्वत, दीप शर्मा, सुधीर राय, नीलम तिवारी, मनीष शर्मा, विजय पाल रावत, गोकुल रमोला, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, पार्षद भगवान सिंह पंवार, ललित मोहन मिश्र, लल्लन राजभर, राकेश अग्रवाल, बीएस पयाल, विक्रम भंडारी, विशाल कक्कड़, सरोज देवराडी, मधु जोशी, कमलेश शर्मा, मालती, सावित्री, उमा ओबराय, त्रिलोकी नाथ तिवारी, प्यारे लाल जुगरान, राजेंद्र कोठारी, एकांत गोयल, हरिराम वर्मा, अशोक शर्मा, मनीष जाटव, शैलेन्द्र गुप्ता, विनोद रतूड़ी, प्रवीन गर्ग, विश्वजीत आदि मौजूद रहे।
वही, युवा काग्रेस ने भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर जयराम आश्रम में गोष्ठी आयोजित की। जिसमें राजीव गांधी के जीवन पर व्याख्यान किया गया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सनी प्रजापति, जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी मोहित उनियाल मैं विचार रखें। मौके पर महंत विनय सारस्वत, पूर्व अध्यक्ष कार्यकारी सुधीर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, डोईवाला अध्यक्ष करतार सिंह नेगी, लोकसभा प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष देवप्रयाग आशीष रणाकोटी, गौरव राणा आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद