बागेश्वर 8 सितंबर। बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की पार्वती दास ने जीत दर्ज की है उन्होंने कांग्रेस के बसंत कुमार को करीब 2405 वोटो से शिकस्त दी है। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को 33247 मत जबकि कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 30842 मत प्राप्त हुए। यानी की टक्कर कांटे की रही।
बागेश्वर उपचुनाव के वोटो की गिनती शुक्रवार सुबह से शुरू हुई। वोटो की गिनती के चौथे राउंड तक कांग्रेस के बसंत कुमार 470 मतों से बढ़त बनाए रहे। लेकिन, पांचवें राउंड में बाजी पलट गई और भाजपा की उम्मीदवार पार्वती दास ने बढ़त बनाई। वोटो की गिनती के 14 राउंड तक भाजपा प्रत्याशी आगे रहीं और कांग्रेस के प्रत्याशी बसंत कुमार को 2810 वोटो से पराजित किया। उपचुनाव में भाजपा की की जीत पर कार्यकर्ता जश्न में डूब गए। बागेश्वर उप चुनाव में जीत का परचम लहराने वाली पार्वती दास, स्वर्गीय चंदन रामदास की पत्नी है। उत्तराखंड सरकार में मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास के निधन के बाद पार्टी ने भाजपा ने उनकी पत्नी को चुनाव में प्रत्याशी बनाया था।
भाजपा को बागेश्वर उप चुनाव में मिली जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता का आभार जताया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि धामी सरकार के विकास कार्य और सहानुभूति भाजपा की जीत का आधार बनी है। उधर, देहरादून भाजपा मुख्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी जीत पर खुशी जताई है। कहा कि 2024 में भी पार्टी पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेगी।