देहरादून 19 सितंबर। भाजपा महानगर देहरादून के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त नारेबाजी की। विधायक का पुतला आग के हवाले कर अपने गुस्से का इजहार किया। मंगलवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में एकत्रित हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति जो अपमान जनक टिप्पणी की गई है वह कांग्रेस विधायक और कांग्रेस पार्टी को शोभा नहीं देती। इस तरह की टिप्पणी का भाजपा कड़ा विरोध करती है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने विधायक ने अनर्गल बयान बाजी से अपने पद की गरिमा को धूमिल किया है। लिहाजा उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही जिस प्रकार कांग्रेस विधायक ने सरकारी कर्मचारी को उसके घर पर जाकर धमकाने की कोशिश और उसके परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया उसके लिए विधायक पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रदर्शन में भाजपा महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी, युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, महानगर मंत्री युवा मोर्चा प्रभारी संकेत नौटियाल, तरुण जैन, आशीष शर्मा, राजेश बडोनी, रंजीत सेमवाल, अक्षत जैन, सूरज, विपिन खंडूड़ी, प्रीतम शाह, वैशाली बंसल, तरुण चमोली, शशांक गुसाईं, सचिन, नितिन मिश्रा, चंद्र सागर उनियाल, प्रियांशु थापा, आकाश सिंह, रिशु चौरसिया, सुषमा कुकरेती आदि मौजूद रहे।