ऋषिकेश मेयर ने प्रधानमंत्री मोदी को बोला थैंक्यू! क्या है मामला पढ़िए खबर

ऋषिकेश। नगर निगम मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का तोहफा दिया है। महिलाएं आत्मनिर्भर बने तो,परिवार व समाज समृद्ध बनेगा।
यह बात मेयर ने महिलाओं के लिए ऐतिहासिक बिल पारित होने की खुशी में नगर निगम पहुंचकर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करने पहुंची विभिन्न स्वय सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।
नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि अलग राज्य के रूप में निर्माण में महिलाओं का जहां अभूतपूर्व योगदान रहा है। वहीं महिलाओं का सम्मान भी भाजपा की सरकारों द्वारा ही किया गया है। देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम सदन में पारित किया गया है।अब महिलाएं सशक्त होंगी और देश की नीति निर्धारण में भागीदार बन सकेंगी। इस ऐतिहासिक बदवाल के बाद सक्रिय राजनीति में महिलाओं की भागेदारी बड़ सकेगी। इस दौरान गार्गी आजीविका स्वयं सहायता समूह, गायत्री आजीविका स्वयं सहायता समूह, निकुंज आजीविका स्वयं सहायता समूह, यमकेश्वर महादेव आजीविका स्वयं सहायता समूह, देवभूमि स्वायत सहकारिता संघ, वाल्मीकि आजीविका स्वयं सहायता समूह, आराध्य आजीविका स्वयं सहायता समूह, ओम आजीविका स्वयं सहायता समूह, जागृति आजीविका स्वयं सहायता समूह, श्री गणेश आजीविका स्वयं सहायता समूह, पूजा आजीविका स्वयं सहायता समूह, एकता आजीविका स्वयं सहायता समूह, रिद्धि-सिद्धि आजीविका स्वयं सहायता समूह, नव जीवन आजीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं मोजूद रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद