ऋषिकेश। उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ एवं संयुक्त मोर्चा की बैठक में सर्वसम्मति से सत्येंद्र रावत विभागीय अध्यक्ष, सुरेंद्र लाल सचिव और शोभा रावत संप्रेषक चुने गए। इस दौरान लंबित मांगों के समर्थन में आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
भागीरथी वृत्त / नरेंद्रनगर वन प्रभाग मुनिकीरेती में आयोजित बैठक में विभागीय अध्यक्ष एवं सचिव को नामित किया गया।
बैठक में कर्मचारियों द्वारा सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया, सभी कर्मचारियों का कहना था कि जिस पद पर हम काम करते है हमको उसका वेतनमान मिलना चाहिए साथ ही कर्मचारियों ने इस पर भी आक्रोश व्यक्त किया कि महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ गई है लेकिन अक्टूबर 2021 से उपनल कर्मचारियों के वेतन में कोई बढ़ोत्तरी नही हुई है। इस महंगाई के दौर में जहाँ सरकार को उपनल कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी करनी थी। वहां सरकार रिक्त पदों के सापेक्ष का खेल खेल रही है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष श नितिन कुमार, प्रदेश महामंत्री प्रमोद गुसाईं, उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ नरेश थपलियाल, संह संयोजक संयुक्त मोर्चा, संगठन मंत्री योगेश भाटिया, जिला अध्यक्ष देहरादून दिनेश चौहान, उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ, गुरवीर सिंह कार्यकारी सदस्य आदि उपस्थित रहे।