Breaking: इन पर चला अनुशासनहीनता का चाबुक! कांग्रेस की पूर्व महिला अध्यक्ष समेत 4 वर्कर पार्टी से निकाले

ऋषिकेश 1 अप्रैल। कांग्रेस ऋषिकेश महानगर की पूर्व महिला अध्यक्ष समेत चार अन्य पर निष्क्रिय और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है। मामले में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अनुशासनहीनता की कार्रवाई करते हुए सभी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस से निकाले गए लोग भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
ऋषिकेश कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह मिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले काफी समय से कांग्रेस नेता लल्लन राजभर, त्रिलोकी नाथ तिवारी, शैलेंद्र गुप्ता और पूर्व महिला नगर अध्यक्ष नीलम तिवारी पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त चल रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत होने वाली बैठक आदि में भी शामिल नहीं हो रहे थे। जबकि उक्त लोगों को बैठकों के बाबत पूर्व में सूचना दी जा रही है।
बताया कि उक्त लोगों की पार्टी में निष्क्रियता और संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह माहरा और जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल की संस्तुति पर पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि यही वजह है कि पूर्व में पार्टी में निष्क्रियता के चलते महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम तिवारी को पद से हटाया गया था। वहीं सूत्रों की माने तो कांग्रेस से निष्कासित चारों लोगों के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। यदि ऐसा हुआ तो चुनावी सीजन में कांग्रेस को झटका लग सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
नमस्कार,नेशनल खबर11 में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9927600243,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद